"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
सुन गौरी के लाला ओ सुन गौरी के लाला O Sun Gauri ke lala ham tere nam ke deewane Bhajan Lyrics
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 28 सितंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन गौरी के लाला (गणेश जी) के प्रति भक्त के गहरे प्रेम और दीवानगी को व्यक्त करता है। भक्त कहता है कि देवताओं ने भी गणेश जी को मनाया है और भक्तों ने उनका गुणगान किया है, क्योंकि वे रिद्धि-सिद्धि के दाता और सबके भाग्य विधाता हैं।
भजन में यह भाव है कि गणेश जी बिगड़े हुए काम बनाने वाले और सबकी सुनने वाले देवता हैं, इसलिए भक्त उनके नाम का दीवाना बनकर उनकी शरण में रहना चाहता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी और गणेश भजन-कीर्तन में गाया जाता है, विशेषकर जब भक्त अपनी कठिनाइयों में गणपति से सहायता की कामना करते हैं।
बुधवार की गणेश पूजा में भी इसे श्रद्धा और भक्ति-भाव से गाया जाता है।
भजन के बोल
सुन गौरी के लाला ओ सुन गौरी के लाला ,
Sun gauri ke lala o sun gauri ke lala ,
हम तेरे नाम के दीवाने ,हम तेरे नाम के दीवाने ।।
Ham tere nam ke divane ,ham tere nam ke divane
देवो ने तुम्हे मनाया है , भक्तो ने तेरा गुन गया है ,
Devo ne tumhe manaya hai , bhakto ne tera gun gaya hai ,
ओ सबकी सुनने वाले , हम तेर नाम के दीवाने।।
O sabki sunne vale , ham ter nam ke divane
तुम रिद्धि सिद्धि के दाता हो हम सबके भाग्य विधाता हो,
Tum riddhi siddhi ke data ho ham sabke bhagy vidhata ho,
ओ बिगड़ी बनाने वाले , हम तेरे नाम के दीवाने।।
O bigdi banane vale , ham tere nam ke divane
मेरे नैना कब से बरस रहे तेरे दर्शन को तरस रहे,
Mere naina kab se baras rahe tere darshan ko taras rahe,
दुःख दुखियो के हरने वाले , हम तेरे नाम के दीवाने।।
Duhkh dukhiyo ke harne vale , ham tere nam ke divane
तेरे दर पे जो कोई आता है , मन इच्छा का फल पता है,
Tere dar pe jo koi ata hai , man ichchha ka phal pata hai,
ओ झोलिया भरने वाले , हम तेरे नाम के दीवाने।।
O jholiya bharne vale , ham tere nam ke divane
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए




