गोदी में उठा लो मेरी माँ गजानन छोटे हैं || Godi me utha lo meri maa gajanan chote hai Bhajan lyrics
भजन का अर्थयह भजन बाल गणेश के प्रति एक माँ जैसे वात्सल्य भाव को दर्शाता है। भक्त गौरा मैया से विनती करता है कि गजानन अभी छोटे हैं,… पूरा अर्थ पढ़ें →
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 18 जुलाई 2023
भजन के बोल
गोदी में उठा लो मेरी मां गजानन छोटे हैं |
Godi men utha lo meri maa gajanan chhote hain |
मेरे गजानन का छोटा सा माथा |
Mere gajanan ka chhota sa matha |
तिलक लगा दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Tilak laga do meri maa gajanan chhote hain ||
मेरे गजानन का छोटा सा मुख है |
Mere gajanan ka chhota sa mukh hai |
मोदक खिला दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Modak khila do meri maa gajanan chhote hain ||
मेरे गजानन का छोटा सा गला है |
Mere gajanan ka chhota sa gala hai |
हार पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Har pahna do meri maa gajanan chhote hain ||
मेरे गजानन के छोटे-छोटे हाथ हैं|
Mere gajanan ke chhote-chhote hath hain|
कंगन पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Kangan pahna do meri maa gajanan chhote hain ||
मेरे गजानन के छोटे-छोटे पांव हैं ||
Mere gajanan ke chhote-chhote panv hain ||
पायल पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Payal pahna do meri maa gajanan chhote hain ||
मेरे गजानन के छोटे-छोटे अंग हैं |
Mere gajanan ke chhote-chhote ang hain |
पीताम्बर पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं ||
Pitambar pahna do meri maa gajanan chhote hain ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
भजन का अर्थ
यह भजन बाल गणेश के प्रति एक माँ जैसे वात्सल्य भाव को दर्शाता है। भक्त गौरा मैया से विनती करता है कि गजानन अभी छोटे हैं, इसलिए उन्हें गोद में उठा लें।
भजन में बाल गणेश के हर छोटे अंग का वर्णन है — छोटा सा माथा जिस पर तिलक लगे, छोटी गर्दन जिस पर हार सजे, छोटे हाथ-पैर जिन पर कंगन-पायल पहनाए जाएँ, और छोटा सा मुख जिसे मोदक खिलाया जाए। यह भजन बाल गणेश के सरल और मोहक बाल-रूप की भक्तिपूर्ण झांकी प्रस्तुत करता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी के अवसर पर तथा घरों में गणपति स्थापना के दौरान गाया जाता है, विशेषकर जब बाल गणपति की मूर्ति का श्रृंगार और पूजन किया जाता है।
बुधवार को गणेश पूजा और गणेश भजन-कीर्तन में भी इसे बड़े प्रेम और सरलता से गाया जाता है।
वीडियो
भजन के लिए वाद्ययंत्र
इन लिंक से खरीदने पर हमें कमीशन मिल सकता है। As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases.






