"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही || Hanuman Tumhara kya kehna Bhajan Lyrics
हनुमान भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 28 जून 2023
भजन का अर्थ
यह भजन हनुमान जी को कलयुग का सिद्ध और जाग्रत देव बताते हुए उनकी शक्ति और भक्ति का गुणगान करता है।
इसमें उनके प्रमुख पराक्रमों का स्मरण किया गया है — सात समुद्र पार कर सीता माता की खोज करना, लंका को भस्म करना, तथा लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी पर्वत लाना। अंत में कहा गया है कि हनुमान जी के रोम-रोम में सिया-राम बसते हैं, इसलिए वे भक्त-शिरोमणि और वीर-शिरोमणि दोनों हैं।
इस तरह भजन हनुमान जी को केवल त्रेतायुग का नहीं, बल्कि आज भी तुरंत फल देने वाला देवता बताता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को गाया जाता है, क्योंकि ये दोनों दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित माने जाते हैं।
इसे हनुमान मंदिरों की आरती, सुंदरकांड पाठ और हनुमान जयंती के भक्ति कार्यक्रमों में श्रद्धा और उत्साह के साथ गाया जाता है, ताकि भय, तनाव दूर हों और साहस व सकारात्मकता बढ़े।
भजन के बोल
कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही
Kalyug me siddh ho dev tumhi
हनुमान तुम्हारा क्या कहना ।
Hanuman tumhara kya kahna
तेरी शक्ति का क्या कहना,
Teri shakti ka kya kahna,
तेरी भक्ति का क्या कहना ||
Teri bhakti ka kya kahna ||
सीता की खोज करी तुमने,
Sita ki khoj kari tumne,
तुम सात समुन्दर पार गये।
Tum sat samundar par gaye
लंका को -किया शमशान प्रभु,
Lanka ko -kiya shamashan prabhu,
बलवान तुम्हारा क्या कहना।
Balvan tumhara kya kahna
तेरी शक्ति का क्या कहना,
Teri shakti ka kya kahna,
तेरी भक्ति का क्या कहना
Teri bhakti ka kya kahna
जब लखन लाल को शक्ति लगी
Jab lakhan lal ko shakti lagi
तुम घोलगिर पर्वत लाये,
Tum gholgir parvat laye,
लक्ष्मण के बचाये आ कर के
Lakshman ke bachaye a kar ke
तब प्राण तुम्हारा क्या कहना,
Tab pran tumhara kya kahna,
तेरी शक्ति का क्या कहना,
Teri shakti ka kya kahna,
तेरी भक्ति का क्या कहना
Teri bhakti ka kya kahna
तुम भक्त शिरोमनी हो जग मे,
Tum bhakt shiromni ho jag me,
तुम वीर शिरोमनी हो जग मे,
Tum vir shiromni ho jag me,
तेरे रोम रोम मे बसते हैं,
Tere rom rom me baste hain,
सिया राम तुम्हारा क्या कहना,
Siya ram tumhara kya kahna,
कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही
Kalyug me siddh ho dev tumhi
हनुमान तुम्हारा क्या कहना । --- (2)
Hanuman tumhara kya kahna --- (2)
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए







