"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
Sawan ke mahine me bhole baba ko manana hai Bhajan Lyrics
शिव भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 8 अगस्त 2023
भजन का अर्थ
यह भजन सावन के पावन महीने में भोले बाबा को मनाने के संकल्प को दर्शाता है। भक्त कहता है कि भोले की जटा में बहती गंगा बहुत प्यारी है, और उसी गंगा में स्नान कर वह स्वयं को पवित्र करना चाहता है।
भजन में भोले के माथे पर सुशोभित चंद्रमा का भी वर्णन है, जिससे सारा जगत उजियारा होता है — यानी शिव के दिव्य स्वरूप और सावन में उनकी विशेष आराधना का भाव इसमें पिरोया गया है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन सावन के पूरे महीने में, विशेषकर सोमवार के व्रत और शिव पूजन के दौरान गाया जाता है, जब भक्त जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा करते हैं।
शिव मंदिरों में सामूहिक भजन-कीर्तन और घरेलू पूजा में भी इसे सावन की भक्ति भावना के साथ गाया जाता है।
भजन के बोल
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai
भोले तेरी जट्टा में गंगा बड़ी प्यारी है|
Bhole teri jatta men ganga badi pyari hai|
भोले तेरी गंगा में हम सब को नहाना है||
Bhole teri ganga men ham sab ko nahana hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरे माथे पर चंदा बड़ा प्यारा है|
Bhole tere mathe par chanda bada pyara hai|
भोले तेरे चंदा से सारा जग उजियारा है||
Bhole tere chanda se sara jag ujiyara hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरे गले में नाग बड़ा प्यारा है|
Bhole tere gale men nag bada pyara hai|
भोले तेरे नागो को हमें दूध पिलाना है||
Bhole tere nago ko hamen dudh pilana hai|
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरे हाथों में डमरू बड़ा प्यारा है|
Bhole tere hathon men damru bada pyara hai|
भोले तेरे डमरू पे हमे सबको नाचना है||
Bhole tere damru pe hame sabko nachana hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरे संग में गौरा बड़ी प्यारी है|
Bhole tere sang men gaura badi pyari hai|
भोले तेरी गौरा को हमें फूलों से सजाना है||
Bhole teri gaura ko hamen phulon se sajana hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरी गोदी में गणपति बड़ा प्यारा है|
Bhole teri godi men ganpati bada pyara hai|
भोले तेरे गणपति को हमें शीश झुकाना है||
Bhole tere ganpati ko hamen shish jhukana hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
भोले तेरे पेरो पे घुंघरू बड़ा प्यारा है|
Bhole tere pero pe ghungharu bada pyara hai|
भोले तेरे द्वारो पे नंदी बड़ा प्यारा है||
Bhole tere dvaro pe nandi bada pyara hai||
सावन के महीने में भोले बाबा को मनाना है...
Savan ke mahine men bhole baba ko manana hai...
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए





