"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से, तेरा मुरली बजाना गजब हो गया || Radha kehne lagi apne ghanshyam se Bhajan Lyrics
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 7 सितंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन राधा और कृष्ण के बीच की एक चंचल, प्रेमभरी नोकझोंक को दर्शाता है, जिसमें राधा कृष्ण से कहती हैं कि उनका मुरली बजाना कमाल का है।
इसी क्रम में माता यशोदा भी सांवरे कान्हा से मिट्टी खाने की शिकायत पर मुख दिखाने को कहती हैं, जो कृष्ण की बाल-लीलाओं में से एक प्रसिद्ध प्रसंग की याद दिलाता है — जब यशोदा ने कृष्ण के मुख में सम्पूर्ण ब्रह्मांड का दर्शन पाया था।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन जन्माष्टमी और कृष्ण भजन-कीर्तन में गाया जाता है, जब भक्त कृष्ण की बाल-लीलाओं और राधा-कृष्ण की प्रेम-लीलाओं का स्मरण करते हैं।
रासलीला और कृष्ण-कथा प्रसंगों में भी इसे भाव-विभोर होकर गाया जाता है।
भजन के बोल
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
Radha kahne lagi apne ghanashyam se,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया......
Tera murli bajana gajab ho gaya......
बोली माता यशोदा सुनो सांवरे,
Boli mata yashoda suno sanvre,
तूने खायी है माटी दिखा मुख मुझे,
Tune khayi hai mati dikha mukh mujhe,
तेरा माटी का खाना तो फिर ठीक था,
Tera mati ka khana to phir thik tha,
खोल के मुख दिखाना गजब हो गया,
Khol ke mukh dikhana gajab ho gaya,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
Radha kahne lagi apne ghanashyam se,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया.......
Tera murli bajana gajab ho gaya.......
ले ग्वालों की टोली चले सांवरे,
Le gvalon ki toli chale sanvre,
जाके गोपी के घर में घुसे सांवरे,
Jake gopi ke ghar men ghuse sanvre,
चोरी पकड़ी गयी मार पड़ने लगी,
Chori pakdi gayi mar padne lagi,
तेरा माखन चुराना गजब हो गया,
Tera makhan churana gajab ho gaya,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
Radha kahne lagi apne ghanashyam se,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया.......
Tera murli bajana gajab ho gaya.......
कल आउंगी पनिया भरण को वहां,
Kal aungi paniya bharan ko vahan,
बस वही पे मुलाकात हो जायेगी,
Bas vahi pe mulakat ho jayegi,
चोरी पकड़ी गयी डांट पड़ने लगी,
Chori pakdi gayi dant padne lagi,
पर पनघट पे आना गजब हो गया,
Par panaghat pe ana gajab ho gaya,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
Radha kahne lagi apne ghanashyam se,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया.......
Tera murli bajana gajab ho gaya.......
कृष्ण भजन
Krishn bhajan
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


