"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मेरे राम, दया के सागर हैं || Mere Ram Daya Ke Sagar Hai Bhajan Lyrics
राम भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 21 दिसंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन राम को दया का सागर बताते हुए भक्त की उस विनती को व्यक्त करता है जिसमें वह कहता है कि चाहे राम त्रेता में आएँ, द्वापर में आएँ — भक्त को असली संतोष तभी मिलेगा जब वे कलियुग में आकर उसकी बिगड़ी बात बनाएँ।
भजन में अयोध्या और मथुरा जैसे पवित्र स्थलों का उल्लेख करते हुए यह भाव व्यक्त किया गया है कि भक्त को केवल पौराणिक कथाओं से संतोष नहीं, बल्कि राम के अपने वर्तमान जीवन में साक्षात प्रकट होने की चाह है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन राम नवमी और राम भजन-कीर्तन के अवसर पर गाया जाता है, विशेषकर जब भक्त अपनी व्यक्तिगत कठिनाइयों में राम की कृपा की कामना करते हैं।
घरेलू पूजा और सत्संग में भी इसे भावपूर्ण ढंग से गाया जाता है।
भजन के बोल
मेरे राम, दया के सागर हैं,
Mere ram, daya ke sagar hain,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
त्रेता में आए, तो क्या आए,
Treta men ae, to kya ae,
द्वापर में आए, तो क्या आए
Dvapar men ae, to kya ae
कल्युग में आओ, तो जाने,
Kalyug men ao, to jane,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
मेरे राम, दया के,,,,,,,,,,,,,,,
Mere ram, daya ke,,,,,,,,,,,,,,,
अयोधिया में आए, तो क्या आए,
Ayodhiya men ae, to kya ae,
मथुरा में आए, तो क्या आए
Mathura men ae, to kya ae
मेरे घर में आओ, तो जाने,
Mere ghar men ao, to jane,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
मेरे राम, दया के,,,,,,,,,,,,,,,
Mere ram, daya ke,,,,,,,,,,,,,,,
मंदिर में आए, तो क्या आए,
Mandir men ae, to kya ae,
मूर्त में आए, तो क्या आए
Murt men ae, to kya ae
मेरे दिल में आओ, तो जाने,
Mere dil men ao, to jane,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
मेरे राम, दया के,,,,,,,,,,,,,,,
Mere ram, daya ke,,,,,,,,,,,,,,,
दशरथ घर आए, तो क्या आए,
Dasharath ghar ae, to kya ae,
यशोधा घर आए, तो क्या आए
Yashodha ghar ae, to kya ae
मेरे घर आओ, तो जाने,
Mere ghar ao, to jane,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
मेरे राम, दया के,,,,,,,,,,,,,,,
Mere ram, daya ke,,,,,,,,,,,,,,,
पूजा में आए, तो क्या आए,
Puja men ae, to kya ae,
आरती में आए, तो क्या आए
Arti men ae, to kya ae
मेरे कीर्तन आओ, तो जाने,
Mere kirtan ao, to jane,
मेरी विगड़ी बनाओ, तो जाने
Meri vigdi banao, to jane
मेरे राम, दया के,,,,,,,,,,,,,,,
Mere ram, daya ke,,,,,,,,,,,,,,,
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए







